आज 30 मई को महाकाल यादराम बाबा की जन्म जयंती का आयोजन, सांसद होंगी मुख्य अतिथि, अध्यक्षता करेंगे जैजैपुर विधायक एवं चंद्रपुर विधायक, 10 हजार से ज्यादा भक्तों की आने की संभावना

सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव में विराजी महाकाल यादराम बाबा धाम में बाबा का जन्म जयंती आज 30 मई को दोपहर 2 बजे धूम-धाम से मनाया जाएगा. इसके लिए मंदिर संचालक धनीराम साहू के द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े उपस्थिति रहेंगी. वहीं अध्यक्षता जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में जैजैपुर के पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, जैजैपुर के पूर्व विधायक केशव चंद्रा, साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम साहू, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं छापोरा परिक्षेत्र के साहू समाज के अध्यक्ष लोकेश साहू, भेडिकोना सरपंच रामकुमार, अमलीडीह के गौटिया राजेन्द्र चंद्रा, जिंदल पॉवर प्लांट तमनार के जनरल मैनेजर जे के साहू उपस्थित रहेंगे. इस आयोजन को लेकर बाबा भक्त में भी गजब का उत्साह हैं. वहीं इस आयोजन में 10 हजार से ज्यादा भक्तों की आने की संभावना है. यहां भंडारे की भी व्यवस्था की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

– आपको बड़ा दें कि श्रद्धालुओं में महाकाल यादराम बाबा के प्रति बड़ी आस्था है. खास बात यह भी है कि यहां, छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी भक्त महाकाल यादराम बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. खास करके ओडिसा राज्य से बड़ी संख्या में भक्त डोंगरीडीह पहुंचते हैं और बाबा के दरबार में मत्था टेकते हैं.

 

भक्तों की माने तो यहां बाबा के बाबा यादराम धाम पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जो भी अपनी पीड़ा लेकर आते हैं, वे बाबा धाम से कभी खाली हाथ नहीं लौटते, उन्हें पीड़ा से निजात मिल जाती है. इसी लिए दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

डोंगरीडीह यादराम बाबा धाम के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि दूर-दूर से लोग अपनी-अपनी पीड़ा लेकर बाबा धाम पहुंचते हैं और लोगों को बाबा धाम में राहत भी मिलती है. यादराम बाबा का धाम 24 घण्टे खुली रहती है, पर रविवार और गुरुवार दो विशेष दिनों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. होली पर्व के उपलक्ष्य में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे, जो पिछले वर्ष से अधिक रही. श्रद्धलुओं का कहना है कि डोंगरीडीह यादराम बाबा धाम आने से पहले वे पीड़ा से काफी परेशान थे और डोंगरीडीह बाबा धाम आने से अब उन्हें बड़ी राहत मिली है. इस तरह महाकाल यादराम बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!