Sakti Accident Death : वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल महिला रायगढ़ रेफर, जांच में जुटी चंद्रपुर पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लटेसरा गांव के नाला के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक हरि टण्डन की मौत हो गई, वहीं बाइक में सवार महिला को गंभीर चोट आने पर रायगढ़ रेफर किया गया है. मृतक युवक हरि टंडन, सरौलीकला गांव थाना भटगांव और घायल महिला हारमती, मेढ़ापाली थाना डभरा की रहने वाली है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेढ़ापाली गांव से हरि टंडन और हारमती, बाइक से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे. लटेसरा गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने लटेसरा गांव के नाला के पास ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार युवक हरिटंडन की मौके पर मौत हो गई. महिला हारमती को गंभीर चोट आने पर उसे इलाज के चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां गंभीर स्थिति होने पर रायगढ़ रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!