Sakti News : कांग्रेस की जिला स्तरीय हुई बैठक, विस के नेता प्रतिपक्ष, कोरबा सांसद, विधायक सहित कई नेता रहे मौजूद

सक्ती. कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई. यहां छ्ग विस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए. 24 जुलाई को रायपुर में विधानसभा घेराव को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई. बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

 



मीडिया से बात करते हुए छ्ग विस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार परेशानी पैदा कर रही है. जगह-जगह काम बंद कराए जा रहे हैं. कांग्रेसी सरपंचों का काम होने पर उनका पैसा नहीं दिया जा रहा है और गोठान बंद हो गया कहकर पैसा नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कांग्रेस की हर एक नीति और नाम को बदलने की कोशिश की है और आत्मानंद स्कूल के नाम को बदला जा रहा है. इन सभी मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस चेतावनी देने के लिए आंदोलन करने जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!