Sakti Student Protest : स्कूल जाने सड़क की बदहाली, नाराज छात्र-छात्राओं ने चक्काजाम किया, फिर…

सक्ती. डभरा से हसौद मुख्य मार्ग पर सूखापाली गांव में चंद्रासिनी मंदिर के पास हायर सेकेंडरी स्कूल खोंधर के छात्र-छात्राओं ने आने-जाने के खराब रास्ते की मरम्मत के लिए चक्काजाम कर दिया. इसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और समझाइश दी गई.



आपको बता दें कि डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूखापाली नहर पार ही खोंधर स्कूल तक विद्यार्थियों के लिए आने-जाने का एकमात्र रास्ता है और ग्राम पंचायत द्वारा नहर पार में मिट्टी डालने से नहर के रास्ते कीचड़ से सराबोर हो गया है. इस कारण से हायर सेकेंडरी स्कूल आने-जाने के लिए सुखापाली, कंवलाझर, घोघरी सहित कई गावों के छात्र-छात्राओं को कीचड़ में पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ रहा है. इससे उनकी ड्रेस एवं साइकिल भी नहीं चल पा रहा है. खराब नहर पार रास्ते में स्कूली बच्चे रोज गिर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

इसके बाद भी ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. तब स्कूली बच्चों ने सड़क मार्ग जाम करने का रास्ता अपनाया. स्कूली छात्र-छात्राएं चंद्रहासिनी मंदिर के पास चक्काजाम पर बैठे रहे. इसी बीच सीरियस मरीज को लेकर एम्बुलेंस पहुंची, तब इसके लिए बच्चों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस को जाने दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

डभरा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के साथ पुलिस टीम पहुंची और आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाइश दी. स्कूली बच्चों को समझाइश देने के बाद बच्चों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया एवं टी आई प्रवीण राजपूत ने बच्चों की मांगों को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया है.

error: Content is protected !!