JanjgirChampa Attack Arrest : फावड़ा और डंडे से जानलेवा हमला, 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में 2 सगे भाई भी शामिल, ये रही हमले की वजह… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने फावड़ा और डंडे से जानलेवा हमला के मामले में 3 आरोपी दिलीप केंवट, दुर्गेश केंवट और साहिल केंवट को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. चुलमाटी कार्यक्रम में DJ को बंद कराने आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर हमला कर दिया. आरोपियों में 2 सगे भाई है.

 



दरअसल, बनाहिल गांव में विकास केंवट की बहन की शादी का कार्यक्रम था और चुलमाटी में डीजे बज रहा था, जिसे बंद कराने दिलीप केंवट ने गाली-गलौज की. यहां राकेश केंवट ने गाली देने से मना किया तो उसने फावड़ा से हमला कर दिया. फिर दुर्गेश केंवट और साहिल केंवट आए और डंडे से हमला किया. हमला से राकेश केंवट को चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दिलीप केंवट, दुर्गेश केंवट और साहिल केंवट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!