Sakti Big News : अलग-अलग 2 घटना में नाबालिग और युवक ने की खुदकुशी, दोनों मामले में पुलिस कर रही तफ़्तीश… डिटेल में जानिए…

सक्ती. जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में खुदकुशी की 2 अलग-अलग घटना हुई है. पहली घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के सेमराडीह गांव में हुई, जहां नाबालिग बालक ने फांसी लगा ली, वहीं सलनी गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया कर परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

 



पहली घटना सेमराडीह गांव की है, जहां शिवा नायक का नाबालिग बेटा दुर्गेश नायक ने अज्ञात कारण से घर के पंखे में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दुर्गेश नायक को जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने नाबालिग लड़के दुर्गेश नायक को मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दूसरी घटना, सलनी गांव के युवक सोनू टंडन, ने अज्ञात कारण से गांव के धनुहार डेरा आम बगीचा में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!