CG News : गृहमंत्री विजय शर्मा को बाइक पर सैर कराने वाले ASI शहीद, नक्सलियों का पीछा करते गहरी खाई में गिरा

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात एक जवान चमरूराम तेलम शहीद हो गया। वे रात में वह गश्त के दौरान खाई में गिर गए थे। गंभीर चोट आने की वजह से दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 



मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG टीम बेचापाल, मेटापाल इलाक़े में गश्त के लिए निकली थी। इस टीम में ASI चमरूराम तेलम भी शामिल थे। रात में नक्सलियों का पीछा करने के वे खाई में गिर गए थे। गंभीर चोट आने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

बता दें कि कुछ दिन पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा बीजापुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने घोर नक्सल प्रभावित इलाका पालनार का दौरा किया था। DRG बीजापुर में एएसआई के पद पर तैनात चमरूराम ने ही उन्हें बाइक पर बिठाकर पालनार तक पहुंचाया था। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!