JanjgirChampa Big Breaking : युवक पर चाकू से हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, 2 युवक हिरासत में…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के शास्त्री चौक के पास युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. घायल युवक करण महंत को अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया गया है. हमले से युवक के पेट में चोट आई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया है. घटना की वजह अभी पता नहीं चला है, लेकिन पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शास्त्री चौक में होली के दौरान हुई काव्य वर्षा

दरअसल,अकलतरा में युवक करण महंत काम करता है और छुट्टी के बाद लौट रहा था. इस दौरान वह शास्त्री चौक पहुंचा था, तभी बाइक से 2 युवक पहुंचे और बाइक में बैठने को बोले. जब युवक करण महंत ने मना किया तो दोनों युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम किया गया, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन किया गया, अफसरों ने ये दिया आश्वासन... विधायक ने कही ये बड़ी बात... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!