JanjgirChampa Big News : झुंड से बिछड़ा हाथी फिर पहुंचा जिले में, जंगल मे डेरा डाला, कोरबा ज़िले में 3 महिलाओं को कुचलने के बाद ज़िले के ग्रामीणों में दहशत, वन अमला अब…

जांजगीर-चाम्पा. झुंड से बिछड़ा हाथी, कोरबा ज़िले से जांजगीर-चाम्पा ज़िले में फिर लौट आया है. कोरबा ज़िले में 3 महिलाओं को कुचलने के बाद हाथी दोबारा जिले में लौटा है, जिसके बाद लोगों में दहशत है. अभी हाथी, पंतोरा क्षेत्र के छाता जंगल में है. हाथी के विचरण को देखते हुए वन अमला तैनात है.

 



फिलहाल, हाथी ने फसल को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जिस तरह दंतैल हाथी ने कोरबा जिले में 3 महिलाओं की जान ली है, उसके बाद क्षेत्र के ग्रामीण काफी भयभीत हैं.
दरअसल, 2 दिन पहले पंतोरा क्षेत्र में हाथी आया था और छाता जंगल से फिर लौट गया था. इसके बाद एक बाद हाथी ने दस्तक दी है और छाता जंगल मे है. इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!