JanjgirChampa Big News : करंट की चपेट में आने से खेत में काम रहे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के डोंगरी गांव में करंट की चपेट में आने से खेत में काम रहे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और फिर पुलिस ने भी पहुंचकर जांच शुरू की है.



दरअसल, डोंगरी गांव के फिरतराम पटेल और उसकी पत्नी पूर्णिमा बाई, खेत पहुंचे थे और काम कर रहे थे. इस दौरान वहां टूटकर गिरे तरंगित तार की चपेट में पति-पत्नी आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

बिजली कनेक्शन का तार टूटकर गिरा था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है. एक ग्रामीण द्वारा घर से तार खींचा गया था. मामले में पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में गिरा युवक, डूबने से युवक की मौत, 10 किमी दूर मिली लाश...

error: Content is protected !!