JanjgirChampa Fire : बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों एवं प्रबंधक की सूझबूझ से बुझाई गई आग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के केनरा बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. बैंक कर्मचारियों और प्रबंधक की सूझबूझ और तत्परता से अग्निशमन यंत्र के उपयोग से आग पर काबू पाया गया. इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई.

 



फिलहाल, एक बड़ी घटना टल गई है और बैंक में नुकसान होने से बचा है. गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, उस समय बैंक का कार्यालयीन समय समाप्त हो गया था और बैंक में स्टॉफ और प्रबंधक ही मौजूद थे, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!