JanjgirChampa Child Death : सांप के डसने से 4 साल के मासूम बच्चे की मौत, परिजन सदमे में

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कोसीर गांव में सांप के डसने से 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं.



पुलिस के मुताबिक, कोसीर गांव में 4 साल का सोहन, अपनी मां के साथ सोया था. इस दौरान बच्चे को सांप ने डस लिया, लेकिन परिजन को पता नहीं चला. घर में सांप दिखने पर उसे मार दिया गया. बाद में, बच्चे के बेहोश होने के बाद पामगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!