Kisaan School : किसान स्कूल में धूमधाम से मना हरेली पर्व, पारंपरिक कृषि यंत्रों की हुई पूजा

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में हरेली पर्व धूमधाम से मनाया गया. खेती-किसानी के काम में उपयोग आने वाले कृषि उपकरणों, कृषि औजारों को पानी से धोकर विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना किया. इस दौरान गाय बैल के पैर को पानी से धोकर गुलाब से तिलक लगाया गया और खीर पूड़ी के अलावा नमक, गुड़ के साथ अरंड पत्ती खिलाई गई.

 



किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि पिछले साल की भांति वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में हरेली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. कृषि कार्य के लिए उपयोग में आने वाली कृषि उपकरणों और कृषि औज़ारों का पूजा अर्चना की गई. गाय बैल को चीला रोटी के साथ साथ अरंड के पत्ते पर नमक, गुड़, खीर, पूड़ी खिलाई गई, वहीं गांव के बैगा के द्वारा ग्राम देवता का पूजा-अर्चना की गई और गांव की सुख शांति के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

इस अवसर पर उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, पंच कृष्णो कश्यप, पूर्व उपसरपंच जितेंद्र कुमार यादव, पूर्व सरपंच मूरित राम यादव और गांव के बैगा तथा पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे.
गांव में छोटे और बड़े बच्चों ने गेड़ी चढ़कर खूब आनंद लिया, वहीं लोगों ने नारियल फेंककर अपना अपना भाग्य आजमाया बहेराडीह समेत जाटा, कमरीद, बघौदा, सुख़रीकला, अमलडीहा, नावापारा, सुख़रीखुर्द, सिधरामपुर, दारंग, सिवनी, बालपुर, उच्भिभट्ठी आदि गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से हरेली का पर्व मनाया गया.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!