कोचिंग सेंटर हादसा : चुप्पी पर उठ रहे थे सवाल, दृष्टि IAS ने 4 छात्रों के परिवारों को दिए 10-10 लाख

सिविल सेवा कोचिंग संस्थान दृष्टि आईएएस ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में मारे गए यूपीएससी के तीन उम्मीदवारों के परिवारवालों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर में भारी बारिश के दौरान राऊ आईएएस कैंपस में बेसमेंट लाइब्रेरी में पानी भर जाने से तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत हो गई. इस हादसे में श्रेया यादव (उत्तर प्रदेश), नेविन डेलविन (केरल) और तानिया (तेलंगाना) की मौत हो गई थी. दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “पिछले कुछ दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में दो दुर्घटनाओं में चार मेधावी छात्रों की मौत हो गई. एक छात्र नीलेश राय की मौत पानी भरी सड़क पर करंट लगने से हुई, जबकि तीन छात्र श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दल्विन कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में अचानक जलभराव के शिकार हो गए. यह निश्चित रूप से चारों बच्चों के परिवारों के लिए बहुत कठिन समय है. हम इस अपार दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं.”

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

संस्थान ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि कोई भी धनराशि बच्चों को खोने के दर्द को मिटा नहीं सकती, फिर भी दुख की इस घड़ी में अपनी एकजुटता व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में, दृष्टि आईएएस ने चार शोक संतप्त परिवारों को 10 लाख रुपये (प्रत्येक) की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है.” इसमें आगे कहा गया है, “यदि हम इस दुख की घड़ी में या उसके बाद भी शोक संतप्त परिवारों की किसी भी तरह से मदद कर सकें तो हम आभारी होंगे.”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दृष्टि आईएएस ने यह भी घोषणा की कि वे राऊ के वर्तमान छात्रों को सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज़ और वैकल्पिक विषयों मुफ्त क्लास की सुविधा प्रदान कराएगदी. जो छात्र इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे सोमवार, 5 अगस्त, 2024 से हमारे करोल बाग कार्यालय में हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं.”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!