छत्तीसगढ़-एमपी समेत इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने बढ़ाई लोगों की चिंता…

नई दिल्ली : Weather Update : देशभर में मानसून का दौर जारी हैं। कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर भारत, पहाड़ी इलाकों, मध्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बाद बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी 11-13 अगस्त तक बहुत भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है।

 



 

 

 

 

पिछले 24 घंटों में इन राज्यों में हुई बारिश Weather Update : पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में भी बहुत भारी बारिश हुई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-16 अगस्त, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10, 11 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, पंजाब में 10 और 11 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ में 10, 11 और 14 अगस्त को भारी बरसात होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त, उत्तराखंड में 10 व 11 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 10-14 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update : पश्चिमी और मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़, गुजरात में 10, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 और 11 अगस्त, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 10 व 11 अगस्त को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

 

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10-16 अगस्त, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10, 15 और 16 अगस्त, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 14-16 अगस्त, बिहार में 10-13 अगस्त को भारी बारिश जारी रहने वाली है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!