एक ही परिवार के 4 लोगों पर धारदार हथियार से हमला, 3 की मौत..

बेगूसराय: बिहार में बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया गया। इस हमले में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है शुक्रवार की रात संजीवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। तभी अपराधी किसी तरह घर मे प्रवेश कर गए और उन पर हमला कर दिया। इस घटना में संजीवन सिंह और उनकी पत्नी संजीता देवी तथा उनकी एक पुत्री की मौत हो गई। इस हमले में उनका एक सात वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने चिरंजीवीपुर गांव में वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय पति-पत्नी और उसके दो बच्चे घर में सो रहे थे। अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर गला रेत दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उन पर तेजाब भी डाल दिया। इस घटना में पति, पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग दहशत में है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!