आराम का दूसरा नाम बनेगी ये नई कार, इसमें आगे नहीं बल्कि पीछे की सीट पर बैठने की होगी लड़ाई! जानिए नाम और पूरा डिटेल

भारतीय बाजार में बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक कार विंडसर (MG Windsor) लॉन्च करने वाली है। ये वही इलेक्ट्रिक कार है जो कंपनी ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को देगी।

 



 

 

 

ये इलेक्ट्रिक का देश के बाहर अलग नाम से बेची जा रही है। जैसे, इंडोनेशिया और कुछ अन्य बाजारों में इसे क्लाउड EV के नाम से सेल किया जा रहा है। भारतीय मॉडल के हिसाब से इस कार में कुछ चेंजेस किए जाएंगे। अब लॉन्च से पहले इस कार के फीचर्स की डिटेल भी सामने आने लगी है। नई जानकारी के मुताबिक इसमें बैक सीट को रिक्लाइन किया जा सकेगा।

 

 

 

MG ने विंडसर EV के रियर पैसेंजर कम्पार्टमेंट को दिखाया है। इसमें कई फीचर्स का पता चल गया है। रियर AC वेंट, सभी के लिए डेडिकेटेड 3-पॉइंट सीट बेल्ट के साथ 3-पैसेंजर रियर सीट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और बड़े हनीकॉम्ब पैटर्न सिलाई के साथ फॉक्स लेदर सीट शामिल हैं। MG मोटर इंडिया का कहना है कि पीछे की सीटें 135 डिग्री तक रिक्लाइन की जा सकेगी। टीजर में बड़ा रियर लेगरूम भी दिखाया गया है, जो 5-पैसेंजर व्हीकल के लिए काफी बेहतर नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

 

 

 

कंपनी ने अभी तक भारत आने वाली विंडसर के लिए स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन विदेशी बाजार में इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें पहला 37.9kWh और दूसरा 50.6kWh बैटरी पैक है। 37.9kWh की रेंज 360km और 50.6kWh की रेंज 460km तक है। ये मॉडल एक परमानेंट मैगनेट सिन्क्रोनाइज मोटर द्वारा ऑपरेट होते हैं, जो 134hp का पावर प्रोडक्शन करता है। MG मोटर इंडिया ने पुष्टि की है कि विंडसर में बैटरी और पावरट्रेन कम्पोनेंट भारतीय सप्लायर्स से लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

 

कंपनी के डीलर सूत्रों के मुताबिक, विंडसर को 16 सितंबर के करीब लॉन्च किया जाएगा। वहीं, सितंबर से ही इसकी ब्रिकी शुरू कर दी जाएगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 20 लाख रुपए से कम होगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला, टाटा नेक्सन EV, MG ZS EV और टाटा के कर्व EV, महिंद्रा XUV400 EV जैसे मॉडल से होगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

Related posts:

error: Content is protected !!