Korba Big News : पेट्रोल पंप संचालक पर हमला कर लूटे थे 4 लाख 80 हजार, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, …ऐसे पकड़ में आए बदमाश… SP ने किया खुलासा…

कोरबा. करतला थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल से 4 लाख 80 हजार लूटपाट करने वाले महिला सहित 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटे हुए रुपये से खरीदे गए सामानों को भी जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 309(6), 61(2)(A), 238(A) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



दरसअल, करतला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक अपने निवास सक्ती जा रहा था, तभी रास्ते मे अंधरीकोना के पास आरोपियों ने डंडे से मारकर 4 लाख 80 हजार की लूट की थी और फरार हो गए थे. रिपोर्ट पर पुलिस ने पतासाजी कर महिला सहित 3 आरोपी को पकड़ लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया है कि आरोपी भरतलाल श्रीवास और विकास तिर्की, पूर्व में भी लूटपाट और अपहरण की घटना पर जेल की हवा खा चुके हैं. यहां दोनों की मित्रता हुई और बाहर आने के बाद महिला के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!