इस दिन आएगा ‘कंगुवा’ का ट्रेलर, जिसमें बॉबी देओल खतरनाक विलेन के रोल में दिखने वाले हैं…

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में अबरार नाम का निगेटिव किरदार निभाकर बॉबी देओल ने धमाका कर दिया था. लोग उनके अंदाज के फैन हो गए थे. अब वो अबरार से भी ज्यादा खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं.

 



 

 

 

वो साउथ सिनेमा की एक फिल्म में दिखने वाले हैं. फिल्म का नाम है ‘कंगुवा’. लंबे समय से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है. अक्सर ही इससे जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है. लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी उन इंतजार करने वालों में शामिल हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, इस फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस हो गई है.

 

 

 

सिरुथई शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में हैं. मेकर्स ने इस फिल्म को हिन्दी सिनेमा के दर्शकों तक भी पहुंचाने के लिए बॉबी देओल के साथ-साथ बॉलीवुड से एक और स्टार्स को फिल्म में लिया है. वो हैं दिशा पाटनी, जो इस फिल्म की फीमेल लीड हैं. चलिए जानते हैं कि इस मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर किस दिन आएगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

शनिवार को इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और ट्रेलर से जुड़ी जानकारी दी. प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ. एक ऐसे जश्न के लिए तैयार हो जाइए, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है.’

 

 

 

टीजर में दिखा था बॉबी देओल का खतरनाक लुक
मार्च के महीने में ‘कंगुवा’ का एक टीजर सामने आया था. टीजर में सूर्या काफी दमदार लगे थे. 51 सेकेंड के टीजर में बॉबी सिर्फ 4 फ्रेम में ही दिखे थे. उसी के जरिए उन्होंने लोगों को एक्साइटेड कर दिया था. उनका लुक काफी खतरनाक था. टीजर देखकर ऐसा आभास हो गया था कि सूर्या और बॉबी के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है. अब देखना होगा कि ट्रेलर के जरिए दोनों लोगों के ऊपर कैसा जादू चलाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

‘कंगुवा’ एक बड़े बजट की फिल्म है. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में खूब पैसा खर्च किया है. कथित तौर पर इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है. मेकर्स इस फिल्म को बड़ा बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इसमें एक बड़ा वॉर सीक्वेंस भी होने वाला है, जिसमें 5, 10 नहीं बल्कि 10 हजार लोग होंगे. कुछ महीने पहले खबर आई थी कि इस वॉर सीक्वेंस में सूर्या और बॉबी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. ये इस फिल्म का सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस होने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!