Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले आरोपी सुधीर जैन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी सुधीर जैन, अकलतरा के अग्रेसन नगर वार्ड नं 4 का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से शिकायत मिली कि नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है. इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67(B), पॉक्सो एक्ट 15 (1)(2) के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुधीर जैन को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही सायबर सेल पुलिस द्वारा आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!