2500 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी, खरीदने से पहले जानें आज का भाव

आज हर कोई महंगाई की मार झेल रहा है। आए दिन खाने पीने के चीजों के साथ कइ तरह की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे आम आदमी को अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। लोगों की आमदनी से ज्यादा खर्चा बढ़ता जा रहा है। जिससे आज से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान है। साथ ही अब सोने चांदी के दाम भी आए दिन बढ़ रहे हैं। इस क्रम में महंगाई की मार झेल रही पाकिस्तान की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यहां सोने चांदी के दामों बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

 

24 कैरेट सोने की प्रति तोला कीमत 2,500 रुपये बढ़कर 275,500 रुपए पर बिक रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 273,000 रुपए पर बिकी थी। ऑल सिंध सर्राफा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत भी 2,144 रुपए बढ़कर 234,053 रुपए से 236,197 रुपए पर पहुंच गई।

 

 

 

जबकि 22 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 214,550 रुपए से बढ़कर 216,514 रुपए पर पहुंच गई। चांदी के प्रति तोला की कीमत में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 3,050 रुपए पर बिक रही है, जबकि दस ग्राम चांदी की कीमत 85.74 रुपए बढ़कर 2,614.88 रुपए पर पहुंच गई। एसोसिएशन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 25 डॉलर बढ़कर 2,628 डॉलर से 2,653 डॉलर पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!