Baloda Suicide News : लड़के ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी बलौदा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के बगडबरी गांव में नाबालिग लड़के ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



दरअसल, बगडबरी गांव के अक्ति कुमार मरावी का बेटा दीपक कुमार मरावी, घर में बिना बताए कहीं चला गया था. देर तक घर नहीं आने पर परिजन द्वारा आसपास में खोजबीन की गई थी, लेकिन पता नहीं चला था. इस दौरान गांव के तालाब के पास नाबालिग लड़के की फांसी पर लटकी लाश मिली.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं. नाबालिग लड़के ने किस वजह से खुदकुशी की है, इसका अभी पता नहीं चला है. परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ठ हो पाएगी.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!