CG Big News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में नक्सलियों ने फिर किया IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर. सरकार और सुरक्षाबलों की ओर से किए जा रहे लगातार कार्रवाई से नक्सली अब बैकफूट पर आ गए हैं। छिटपुट घटनाओं के जरिए जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 5 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सीआरपीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!