Janjgir Big News : जांजगीर में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया… मौके पर जुटी थी भीड़

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के गांधी चौक के पास कुएं में अधेड़ गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने अधेड़ को गिरते देखा. इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई और घण्टे भर की मशक्कत के बाद अधेड़ के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

पुलिस के मुताबिक, जांजगीर निवासी 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा, गांधी चौक के कुएं के किनारे बैठा था. इस दौरान वह कुएं में गिर गया और अनुपयोगी पड़े कुएं में कचरा भरे होने से वह डूब गया. सूचना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकाला. घटना के बाद परिजन भी पहुंच गए थे और लोगों की भीड़ भी जुट गई थी. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

पूर्व BSF जवान था, ठेकेदारी करता था योगेंद्र शर्मा
परिजन ने बताया कि 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा, BSF का पूर्व जवान था. अभी वह ठेकेदारी करता था और SBI के सामने की गली में पानी टंकी के पास किराए में रहता था. मूलतः बलौदा का रहने वाला था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!