Champa Big News : हाइवा में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, पुलिस की टीम भी मौजूद, ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, चाम्पा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के बेलदार पारा में चलते हाइवा वाहन में भीषण आग लग गई और ड्राइवर ने भागकर जान बचाई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ी पहुंची है और 1 घण्टे की मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, चांपा के बेलदार पारा में चलते हाइवा वाहन में अचानक भीषण आग लग गई. वाहन में आग लगने से ड्राइवर भागकर जान बचाई है. इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ी पहुंची. यहां घण्टे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. फिलहाल, हाइवा वाहन में आग कैसे लगी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. शॉर्ट सर्किट के आग लगने की आशंका है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!