Janjgir Big News : करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत, परिजन ने अवैध प्लाटिंग करने वालों और बिजली कनेक्शन धारक पर कार्रवाई की मांग की, …इस तरह हुई बड़ी घटना… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 18 में करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई. किसान नरेंद्र कश्यप, खेत में स्प्रेयर लेकर कीटनाशक छिड़काव करने जा रहा था, उसी वक्त खेत के किनारे लगे फेंसिंग तार को पार करते घटना हो गई. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर, परिजन ने अवैध प्लाटिंग करने वालों और जिसके घर के बिजली कनेक्शन से यह घटना हुई है, उन पर कार्रवाई की मांग की है. मृतक किसान नरेंद्र कश्यप, जोबी गांव का रहने वाला था. आपको बता दें कि मृतक किसान की पत्नी प्रेग्नेंट है और उसका एक बच्चा भी है. इस तरह घटना से बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

मृतक किसान के परिजन ने बताया कि अवैध प्लाटिंग के निर्माणाधीन मकान में बिजली कनेक्शन लिया गया है, जिसका सर्विस तार खेत के घेरे में लगे फेंसिंग तार से जुड़ा था. इस वजह से पूरे फेंसिंग तार में करंट था. आज सुबह किसान नरेंद्र कश्यप, स्प्रेयर लेकर खेत में कीटनाशक छिड़काव करने जा रहा था, तभी खेत के घेरा में लगाए गए फेंसिंग तार में फैले करंट की चपेट में वह आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

परिजन ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों और निर्माणाधीन मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए. अवैध प्लाटिंग करने वाले लाभ कमाने के लिए विद्युत पोल नहीं लगाते, जिसके चलते तार बिखरा रहता है और घटना होती है. गौरतलब है कि जांजगीर में अवैध प्लाटिंग का कारोबार जोरों पर है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिसके चलते अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!