JanjgirChampa Big News : घर के बाहर खड़ी बुलेट और बाइक में बदमाशों ने तोड़फोड़ की, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में घर के बाहर खड़ी बुलेट और बाइक में बदमाशों ने तोड़फोड़ की है. घटना को देखते हुए पुरानी रंजिश में तोड़फोड़ की आशंका है, क्योंकि 5 साल पहले भी इसी परिवार की गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई थी. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

दरअसल, नरियरा गांव की बस्ती में ईश्वरी कर्ष का घर है, जहां रात में घर के बाहर बुलेट और बाइक खड़ी थी. देर रात दोनों गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई. घटना की सूचना मुलमुला पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!