Janjgir Big News : शेखर चंदेल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, नैला स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के हैं भाई, मौके पर SP विवेक शुक्ला पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में मौके पर भीड़

जांजगीर-चाम्पा. स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं भाजपा नेता शेखर चंदेल की लाश, नैला रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर मिली है. वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई थे. घटना की सूचना के बाद मौके सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है और SP विवेक शुक्ला के साथ पुलिस टीम मौजूद है. घटना के बाद शहर में शोक है और सभी लोग घटना से स्तब्ध हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, रायपुर में थे और जांजगीर-नैला के लिए रवाना हो गए हैं. आपको बता दें, शेखर चन्देल ने 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa ACB Action : पामगढ़ की अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

जांजगीर. अपडेट
शेखर चंदेल के शव को मरचुरी भेजा गया, रेलवे ट्रैक से उठाया गया शव, जिला अस्प्ताल में लोगों की जुटी भीड़, मौके पर SP मौजूद

error: Content is protected !!