Janjgir News : आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार मनाया गया, नगरपालिका सभापति विवेक सिसोदिया हुए शामिल

जांजगीर-चांपा. 0 से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शत प्रतिशत सुपोषण के उद्देश्य को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए तथा जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य शासन के आदेशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में भी कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गनिर्देशन में वजन त्यौहार का आयोजन 12 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कलस्टर अनुसार किया जा रहा है।

 



जिसके अंतर्गत दिनांक 14 सितंबर को सेक्टर जांजगीर शहर के वार्ड नं 17 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक -1 में नगरपालिका सभापति विवेक सिसोदिया, वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक चंद्रहास मिश्रा व अन्य लोगों की उपस्थिति में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया । यहां श्री सिसोदिया ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं उनके स्वस्थ रहने से ही हम उज्जवल देश की कल्पना कर सकते हैं बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और संतुलित एवम समुचित विकास में मां ,परिवार के साथ हम सबको इन बच्चों के अच्छे और स्वास्थ्यवर्धक पोषण पर ध्यान देने की आवश्यकता है ।इस दौरान 0 माह से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन और ऊंचाई का मापन किया गया। जिससे यह पता चल सके कि बच्चों की उम्र के अनुसार ऊंचाई और वजन सही है या नहीं साथ ही समय रहते बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए उनके स्वास्थ्य के प्रति पालकों को जागरूक कर कुपोषित बच्चों के पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री नवधा राठिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सारिका राठौर, सहायिका सुनीता साहू, नाव्या राठौर , सरोज, फगनी ,बिना, रेणुका राठौर ,श्रीया ,रूचि, हर्षिता,स्मिता, दुर्गेश नंदिनी, रियानसी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!