Janjgir Agniveer Training : युवाओं को अग्निवीर के लिए दी जा रही फिजिकल ट्रेनिंग, सेना के पूर्व जवानों का मिल रहा मार्गदर्शन

जांजगीर-चाम्पा. जिला प्रशासन की पहल से युवाओं को अग्निवीर के लिए फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है. इसे लेकर युवाओं में गजब का उत्साह है और बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं. युवाओं को पूर्व सैनिकों द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है और युवाओं की कमियों को दूर किया जा रहा है. युवाओं को यहां हर तरह की ट्रेनिग दी जा रही है, जिससे अग्निवीर के फिजिकल परीक्षा पास करने में उन्हें सहायता मिले. जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आवास और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे युवाओं को बड़ी मदद मिल रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

युवाओं का कहना है कि अग्निवीर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, जिसके लिए लगातार वे मेहनत कर रहे हैं और ट्रेनरों का सहयोग मिल रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल जब अग्निवीर की भर्ती हुई थी तो प्रदेश में जांजगीर-चाम्पा जिले के युवाओं का सबसे ज्यादा चयन हुआ है. इस तरह लोग जिला प्रशासन की पहल को सराहनीय बता रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!