Janjgir News : पचेड़ा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

लजांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. महिला खेत में काम करने गई थी, तब यह घटना हुई है. जिला अस्पताल लेकर आने डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



दरअसल, पचेड़ा गांव के उदेराम कश्यप की पत्नी अनिता कश्यप, गांव के ही नीति तालाब खार खेत में अकेली काम करने गई थी. बारिश होने की वजह से वह पेड़ के नीचे आ गई. इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घर वापस नहीं आने परिजन, महिला को ढूढने निकले तो महिला पेड़ के नीचे पड़ा मिला. जिला अस्पताल लेकर आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!