JanjgirChampa Arrest : 2 नाबालिग अपहृता बालिका को उत्तरप्रदेश से किया बरामद, नाबालिग बालक सहित 2 आरोपी के कब्जे से किया बरामद, सारागांव पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग अपहृता बालिका को सौंपा परिजन को

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने के मामले में 1 युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है. साथ ही, बरामद 2 नाबालिग लड़कियों को परिजन को सौंप दिया है. नाबालिगों का अपहरण कर उत्तरप्रदेश में रखा गया था.

 



पुलिस के मुताबिक, सारागांव थाना क्षेत्र की 2 नाबालिगों के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई गई थी. मामले में पुलिस ने जांच की तो अफरीद निवासी आरोपी जय कुमार धीवर और नाबालिग द्वारा अपहरण कर उत्तरप्रदेश के ईंट भट्ठा ले जाने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और आरोपी जय कुमार धीवर और नाबालिग के कब्जे से बरामद किया. फिर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी जयकुमार धीवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. इधर, नाबालिग बालक को निरुद्ध कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!