Janjgir Big News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 14 साल के लड़के की मौत, 8 युवक झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती, इस तरह हुई घटना… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-छाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई है, वहीं 8 युवक झुलस गए हैं. मृतक लड़के का नाम चंद्रहास दरवेश था. पिकनिक मनाने के दौरान यह घटना हुई है और घटना के वक्त 15 से 20 युवक पेड़ के नीचे थे. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उपचार चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

एक घायल युवक ने बताया कि गांव के नहर पार में 20 से ज्यादा युवा पिकनिक मना रहे थे, तभी अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए सभी युवक, पेड़ के नीचे आ गए. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और 9 लोग झुलस गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां 14 साल के लड़के ने दमतोड़ दिया है, वहीं 8 युवकों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!