JanjgirChampa Big Arrest : स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धमकी की वजह से छात्रा ने पी ली थी जहर, पॉक्सो एक्ट के तहत पंतोरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा पुलिस ने स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजा बाबू प्रजापति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75, 78, 115(2), 351(2), 108, 45 एवं पॉक्सो एक्ट 8 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी राजाबाबू प्रजापति, कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के धतूरा गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता छात्रा स्कूल आते-जाते रहती है तो आरोपी राजाबाबू प्रजापति छेड़छाड़ करते रहता है. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. डर की वजह से छात्रा ने जहर का सेवन कर लिया था. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज के जांच में जुटी थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंतोरा पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजाबाबू प्रजापति को गिरफ़्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!