Janjgir-Nawagarh Arrest : नशे की हालत में शिव मंदिर की मूर्तियां को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नशे की हालत में शिव मंदिर की मूर्तियां को खंडित कर धार्मिक भावनाओं कप ठेस पहुंचाने वाले आरोपी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 298 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, खैरताल गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

दरअसल, खैरताल गांव में शिव मंदिर की मूर्तियां को खंडित कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया था. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इधर, पुलिस ने शिव मंदिर की मूर्तियां को खंडित करने वाले आरोपी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!