JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपी का निकाला गया जुलूस, शराब पीने के लिए रुपए की मांग, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू के खिलाफ थाना में 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज है और उसका नाम गुंडा-बदमाश की सूची में है. पुलिस ने आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू का जुलूस भी निकाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह चौक में बैठा था, तभी रजत दीवान उर्फ गोलू शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर रहा था. लक्ष्मीनारायण जायसवाल के द्वारा रुपए नहीं देने पर आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की थी और मारपीट से लक्ष्मीनारायण जायसवाल को चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

पुलिस ने आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 119(1), 296 और 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी. इधर, पुलिस ने आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!