JanjgirChampa News : बिर्रा में वाहन ने बंदर को कुचला, मौत के बाद स्थानीय लोगों ने अंतिम संस्कार किया, मानस गायन का भी हुआ आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा गांव में अज्ञात वाहन ने बंदर को कुचल दिया. हादसे में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और ग्रामवासियों के द्वारा लाल वस्त्र कफन के रूप में ओढ़ाया गया और विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है. साथ ही, मानस गायन का आयोजन किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बंदर को कुचल दिया था. इसके बाद मृत बंदर को लाल वस्त्र कफन के रूप में ओढ़ाया गया और ग्रामवासियों के द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है. साथ ही, बाजार चौक में उनकी स्मृति के स्वरूप हनुमान चौरा मंच और मंदिर निर्माण स्थापित करने की बात कही गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!