JanjgirChampa Arrest : नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी UP से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत बलौदा पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेन्द्र बर्मन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजेन्द्र बर्मन के खिलाफ 363, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी राजेन्द्र बर्मन, बलौदा के बाजारपारा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

दरअसल, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि 2 जून को नाबालिग लड़की सुबह 6 बजे घर में बिना किसी को बताए कही चली गई थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम उत्तरप्रदेश के कानपुर पहुंची, जहां आरोपी राजेन्द्र बर्मन के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!