JanjgirChampa Rape Arrest : रेप के मुख्य आरोपी और वीडियो बनाने वाले सहयोगी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद से फरार हो गए थे दोनों आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रेप की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को पिपरसत्ती गांव से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाया, फिर सत्यम खरे ने महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और आरोपी निखिल कोसले ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

पुलिस के मुताबिक, 20 मार्च की रात्रि महिला घर में अकेली थी, तभी सत्यम खरे और उसका सहयोगी निखिल कोसले महिला के घर पहुंचे. इसके बाद महिला को नशीला पदार्थ पीला दिया. फिर सत्यम खरे ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इधर, आरोपी निखिल कोसले ने महिला से दुष्कर्म का वीडियो रिकॉर्ड किया.

इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 34 के तहत FIR दर्ज किया और आरोपी की तलाश की जा रही थी. इसके बाद फरार आरोपी सत्यम खरे और निखिल कोसले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भे दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!