Korba Big News : तान नदी की बाढ़ में फंसा मछुआरा, बांगो थाना के आरक्षक ने बचाई जान, पुलिस की हो रही सराहना

कोरबा. पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र की तान नदी में फंसे मछुआरे को बांगो थाना के प्रधान आरक्षक ने जान जोखिम में डालकर मछुआरा गोकुल सिंह की जान बचाई है और ग्रामीणों ने बांगो पुलिस का धन्यवाद किया है.

 



दरअसल, कोरबा जिले में लगातार बारिश हो रही है. इस दौरान 2 मछुआरे तान नदी में मछली पकड़ने गए हुए थे. यहां बारिश से अचानक तान नदी में बाढ़ आ गई और मछुआरे तान नदी में फंस गए. 1 मछुआरे ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली और बाहर निकल गया, लेकिन दूसरे मछुआरे गोकुल सिंह, तान नदी में ही फंस गया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बांगो पुलिस ने रस्सी फेंककर बचाने बहुत कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रही. फिर बांगो थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश ने अपनी जान दांव में लगाकर नदी में छलांग दी और फंसे हुए मछुआरे का सफल रेस्क्यू किया. इस बहादुरी की ग्रामीण खूब तारीफ कर रहे हैं और बांगो पुलिस को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!