Janjgir-Bamganidih News : बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त…

जांजगीर-चांपा. नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. अध्यक्ष पद पर भाजपा की शानदार जीत और 15 में से 11 वार्डों पर कब्जे ने यह स्पष्ट कर दिया कि बम्हनीडीह में जनता ने भाजपा के पक्ष में एकतरफा जनादेश दिया है.
अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने लगभग 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करीब 29 प्रतिशत वोटों पर सिमट गई. परिणामों ने कांग्रेस के उस दावे की हवा निकाल दी, जिसमें वह क्षेत्र में मजबूत जनाधार होने का दावा कर रही थी.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट


वार्ड परिणामों में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दिया. 15 में से 11 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस केवल 3 वार्डों तक सीमित रह गई. एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए बड़ा झटका है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस की ऐसी हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस की पूरी चुनावी टीम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में असफल रही.

भाजपा खेमे में इस जीत को “ट्रिपल इंजन सरकार” की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है. चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आने वाले समय की राजनीति का ट्रेलर माना जा रहा है.
भाजपा के चुनाव प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने इस जीत को बम्हनीडीह की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन को समर्पित करते हुए कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन के पक्ष में जनता की मुहर है.
बम्हनीडीह का जनादेश साफ संदेश देता है—जनता ने वादों पर नहीं, काम और नेतृत्व पर भरोसा जताया है. अब नगर पंचायत में भाजपा की मजबूत स्थिति के साथ विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!