Sakti Suicide : देवरी गांव में व्यक्ति ने पेड़ में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के देवरी गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



दरअसल, देवरी गांव के अशोक सिदार ने गांव के बालकबंद तालाब के पास पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दी गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. अशोक सिदार ने किस वजह से खुदकुशी की है, इसका अभी पता नहीं चला है. पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!