Sakti Accident : हसौद में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की हुई मौत, एक अन्य युवक को आई गंभीर चोट, बिलासपुर में भर्ती

सक्ती. हसौद में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक अभय मधुकर की मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक मरितेश भारद्वाज को गंभीर चोट आने पर बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. मृतक अभय मधुकर, धमनी गांव और घायल युवक रितेश भारद्वाज, हसौद का रहने वाला है.

 



दरअसल, अभय मधुकर और रितेश भारद्वाज दोनों युवक बाइक से हसौद से परसदा की ओर जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर बाइक सवार दोनों युवक गिर गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने अभय मधुकर को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल रितेश भारद्वाज को हायर सेंटर से बिलासपुर भेज गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : आईटीआई सक्ती के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए श्याम सुंदर अग्रवाल, विद्यार्थियों को दिया कौशल विकास का संदेश, डिग्री के साथ हुनर और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी, कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार : श्याम सुंदर अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!