Akaltara Death : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, व्यक्ति की हुई मौत, अकलतरा पुलिस की तफ्तीश जारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के खोड़ फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगा.

 



पुलिस के अनुसार, अकलतरा रेलवे स्टेशन से जानकारी मिली कि कोई व्यक्ति ट्रेन की चेपेट में आ गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति कई हिस्सों में कट चुका था और उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. इधर, व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है, जिसकी पहचान करने पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!