Baloda Bike Thief : काउंटर में लेने गए थे शराब, बाइक को चुरा ले गए चोर, बलौदा शराब भट्टी की घटना, केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के शराब भट्टी से अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, श्रवण रात्रे ने बताया कि 26 सितंबर की शाम 7 बजे के आसपास वह अपने भतीजे कमलेश रात्रे को लेकर और दोस्त दिलेश्वर यादव को लेकर शराब भट्टी गए थे. वहां बाइक को खड़ी करके शराब लेने काउंटर में गए थे. शराब लेकर वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. मामले में बलौदा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!