Janjgirchampa FiR : रसेड़ा गांव में उधारी के रुपये मांगने पर युवक ने चाकू दिखाकर की मारपीट, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के रसेड़ा गांव में उधारी के रुपये मांगने पर युवक सागर ओग्रे ने चाकू दिखाकर सुरेश साहू के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले युवक सागर ओग्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, रसेड़ा गांव के सुरेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके गांव का सागर ओग्रे, उससे उधारी में मुर्गा लिया था और उसने उधारी का रुपये की मांग की थी. बाद में शराब के नशे में घर अंदर घुस गया. चाकू दिखाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने चाकू दिखाकर मारपीट करने वाले सागर ओग्रे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!