CG Big News : पुल के नीचे मिली थी लाश, हत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी. ग्राम सिर्री पुल में मिले लाश की हत्या के आरोपी को पुलिस चौकी बिरेझर एवं सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है। 9.10.24 को ग्राम सिर्री रोड बड़े नहर पानी में अज्ञात शव मिलने से तत्काल बिरेझर चौकी द्वारा मर्ग कायम कर जांच के दौरान अज्ञात शव का पहचान ग्राम कण्डेल निवासी किशोर साहू पिता चंद्रहास साहू उम्र 22 वर्ष के रूप में होने के उपरांत परिजनों की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही किया गया मृतक किशोर साहू का दोनो हाथ पीछे से एवं दोनो पैर बंधा हुआ होना पाया गया. मृतक की शव का पीएम कराया गया,डॉक्टर द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट एवं उपलब्ध परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर हत्या प्रतीत होने से चौकी प्रभारी बिरेझर द्वारा मृतक किशोर साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने की उद्देश्य से नहर पानी में फेक देना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था,इस दौरान मृतक के परिजन एवं मृतक के साथ दारू भट्टी गये दोस्त को कड़ाई से पुछताछ कर कथन लिया गया जिस पर बताये कि ग्राम गागरा निवासी मुकेश साहू के साथ अंतिम बार देखना बताने पर मुकेश साहू के घर ग्राम गागरा जाकर पता किया।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

जो मुकेश साहू घर पर उपस्थित मिलने पर अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि भास्कर सार्वा एवं सूरज का दोस्त तीनों शराब लेने भट्ठी चले गये। किशोर को अधिक शराब के नशे होने पर मुकेश वहीं रूका रहा अंधेरा होने से किशोर को उसी के मो०सा० में बैठाकर मो०सा० को चलाते हुए गागरा की ओर जाने के लिए निकला तो किशोर नशा अधिक होने के कारण गाड़ी से नीचे गिर गया किशोर के नया मो०सा० और नया मोबाईल को देखकर,मोबाईल एवं मो०सा० मेरा हो जायेगा कहकर मैं किशोर साहू को मो०सा० में पीछे बैठाकर दोनो होथो को अपने कमर के पीछे से मो०सा० के टंकी में रखकर हाथो को पैरो से दबाकर मो०सा० को चलाते

हुए मेन रोड से ग्राम छाती होते हुए ग्राम डांडेसरा गया डांडेसरा से नहर के उपर जाकर मो०सा० को खडा कर नहर किनारे पैरावट में ढके काला कपड़े को निकालकर मो०सा० में पुनः किशोर साहू बैठाकर नहर किनारे राजू ढाबा के पीछे ले जाकर कपड़े को फाड़कर किशोर के दोनो हाथों को पीछे से व दोनों पैरो को बांधकर नहर पानी में डुबाकर हत्या कर देना और शव को छुपाने के लिए नहर के पानी बहा देना और किशोर साहू के ओप्पो मोबाईल में लगे सीम को निकालकर नहर पानी में फेंक देना तथा मो०सा० के नंबर प्लेट,आईना को निकालकर नहर में फेंक देना तथा उक्त मोबाईल को ग्राम छाती में बेचना रकम को खाने पीने में खर्च करना तथा मो०सा० को अपने घर में छुपाकर रखना बताने पर ग्राम गागरा से आरोपी के निशादेही पर मो०सा० एवं मोबाईल को बरामद कर जप्ती किया गया है। बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कुरूद लाया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

प्रकरण में कथन गवाहों एवं घटना स्थल निरीक्षण एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी मुकेश साहू पिता कुशाल राम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम गागरा थाना अर्जुनी जिला धमतरी का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से चौकी बिरेझर में अप०क्र० 416/24 धारा 103(1)238 बी०एन०एस० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!