CG Big News : जनता कांग्रेस छग जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का बड़ा बयान, ‘नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी JCCJ’, कांग्रेस में मर्ज होने के सवाल पर कहा कि ‘अभी ऐसी कोई बात नहीं’, अकलतरा पहुंचे थे अमित जोगी, ‘KSK पॉवर प्लांट प्रबन्धन की जेब में शासन-प्रशासन’

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पहुंचे जनता कांग्रेस छग जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया है और कहा है कि आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में JCCJ इंडीपेंडेंट लड़ेगी. रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के बाद JCCJ के कांग्रेस में मर्ज होने के सवाल पर कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है. छग में अभी साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत हो रही हैं. प्रदेश में नफरत फैलाने की राजनीति हो रही है और धर्म-जाति में बांटने की कोशिश की जा रही है. यह सब राज्य के खजाना को गुजरात के 2 उद्योगपतियों को देने के लिए किया जा रहा है. अमित जोगी ने कहा है कि प्रदेश में लगातार घटनाएं हो रही है, इसलिए गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

अमित जोगी ने कहा है कि KSK पॉवर प्लांट प्रबन्धन की जेब में शासन-प्रशासन है, तभी तो 14 साल बाद भी भूविस्थापितों को नौकरी नहीं मिली है, 14 बरस में तो भगवान राम का वनवास खत्म हो गया था. यहां प्लांट प्रबन्धन मनमानी पर उतर आया है और भूविस्थापितों पर दबाव बनाने के लिए FIR कराई जा रही है, इसलिए इसके विरोध में 28 अक्टूबर को जिस रेल मार्ग से प्लांट तक कोयला जाता है, उस रेल मार्ग को रोका जाएगा और प्रदर्शन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!