Janjgir Big News : व्यापारी आशीष अग्रवाल गिरफ्तार, भेजे गए जेल, 7 गांवों के 22 किसानों से 70 लाख रुपये ठगी का आरोप, किसानों ने दर्ज कराई थी FIR, …ये है पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के 7 गांवों के 22 किसानों से 70 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी व्यापारी आशीष अग्रवाल को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. ठगी की रकम से 2 कार खरीदी गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त किया है.

 



किसानों ने एफआईआर दर्ज कराया था कि व्यापारी आशीष अग्रवाल को धान बेचा था और उसने किसानों को चेक दिया था, लेकिन चेक में साइन गलत निकला था और व्यापारी आशीष अग्रवाल ने किसानों को राशि नहीं दी थी. इस तरह 7 गांवों के 22 किसानों से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है. इस मामले में शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यापारी आशीष अग्रवाल को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!