रतन टाटा से कैसे मिले थे शांतनु नायडू, उनके जैसी शर्ट खरीदने में खर्च की थी आधी सैलरी

उद्योगपति रतन टाटा अब दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी कहानियां जीवित हैं। ऐसी ही एक कहानी उनके बेहद करीबी माने जाने वाले शांतनु नायडू ने बयां की है कि कैसे उन्हें टाटा के पसंदीदा ब्रांड की शर्ट पहनने के लिए आधी सैलरी तक खर्च करनी पड़ गई थी।



 

 

 

30 वर्षीय नायडू को रतन टाटा के सबसे करीबी लोगों में गिना जाता है। उन्होंने उद्योपति के निधन पर लिखा था, ‘अलविदा लाइटहाउस।’

 

 

क्या था शर्ट का किस्सा

साल 2021 में नायडू ने संस्मरण में रतन टाटा से मुलाकात और शर्ट समेत कई किस्से साझा किए थे। उन्होंने बताया था कि एक पत्र के जरिए दोनों की मुलाकात हो सकी थी। दोनों को जानवरों से प्यार होने के कारण रिश्ता और गहरा हो गया। नायडू यह भी बताते हैं कि वह कई मामलों में टाटा की कॉपी किया करते थे। दरअसल, यह शर्ट का किस्सा तब का है, जब नायडू पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे थे।वह बताते हैं कि कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए जाने वाले थे और इससे पहले रतन टाटा से मिलने का अनुरोध किया। खास बात है कि टाटा ने उन्हें डिनर के लिए बुलाया। अब इस खास मुलाकात के लिए वह ब्रूक्स ब्रदर्स ब्रांड की शर्ट पहनकर पहुंचे थे। यह वहीं ब्रांड है, जो टाटा का फेवरिट कहा जाता है।नायडू ने बताया है कि जब उन्होंने टाटा को ब्रूक्स ब्रदर्स की शर्ट पहने देखा, तो उन्होंने भी इस ब्रांड की एक शर्ट खरीदी थी। उन्हें इस शर्ट के लिए ‘अंतिम महीने की आधी सैलरी खर्च करनी पड़ गई थी।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

 

 

 

अमेरिका में भी हुई मुलाकात

नायडू के अमेरिका में रहने के दौरान भी टाटा से मुलाकात होती रहती थी। जब रतन टाटा को पता लगा कि एक कील की वजह से कीमती ब्रूक्स ब्रदर्स की शर्ट फट गई है, तो उन्होंने वैसी ही शर्ट खोजी थी। जब दोनों के बीच इस बात पर बहस हो रही थी कि आखिर शर्ट के पैसे कौन देगा, तो रतन टाटा ने जवाब दिया, ‘क्या मैं अपने दोस्त के लिए शर्ट नहीं खरीद सकता?’ नायडू टाटा ऑफिस के जनरल मैनेजर भी हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

error: Content is protected !!